{"_id":"5717c52c4f1c1b7c418b4a1e","slug":"police-accused-of-theft-he-left-telling-addicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को पुलिस ने नशेड़ी बताकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी को पुलिस ने नशेड़ी बताकर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी गुलाम मुस्तफा के घर में घुसे चोर की आहट पर शोर शराबा कर परिवार के लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर को नशेड़ी बताते हुए कपड़ा व्यापारी के घर से ही भगा दिया।
गुलाम मुस्तफा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे नमाज से पहले उनके परिवार के सदस्यों ने घर का मुख्य दरवाजा खोला था। परिवार के सदस्य नित्य क्रिया में लग गए। इस दौरान एक युवक खलुआ लेकर उनके घर में घुस गया और दरवाजा बंद करने का प्रयास करने लगा। आहट पर उनकी पुत्री के शोर-शराबा करने पर भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़कर पिटाई की गई। चोरी का आरोपी युवक पिटाई न कर पुलिस को बार-बार बुलाने की बात कह रहा था। घर में घुसे चोर की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए आरोपी युवक को नशेड़ी बताते हुए कोतवाली न ले जाकर उसे उसके घर से ही छोड़ दिया। सौंपे गए आरोपी को पुलिस कर्मियों द्वारा छोड़े जाने का मामला मोहल्ले के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी को पुलिस को सौंपने की उनको कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की कहीं गलती मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।