फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poisoned girlfriend going home

जहर पीकर प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमिका

Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने परिवार वालों के रोड़ा बनते ही आत्महत्या करने की ठान ली। प्रेमी के अपने घर वालों से शादी की बात न करने पर गुस्साई प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों के परिवारीजन मामले को छिपाते हुए सुलह के प्रयास में लगे है। गजरौला थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती का पिछले छह साल से गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके लिए युवती ने अपने परिवारीजनों से बात की। मगर परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। इधर, युवक चाहकर भी अपने परिवारीजनों से शादी की बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। युवक ने टालमटोल को लेकर करने पर युवती ने मंगलवार सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह तड़के युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया और प्रेमी के दरवाजे पर जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फौरन युवती को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके जहर खाने की पुष्टि की है। दोनों के परिवारीजन कुछ बोलने के बजाय मामले को दबाते रहे। हालांकि जिला अस्पताल में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। वहां मौजूद कुछ लोग सुलह कराने की कोशिश में थे। गजरौला इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से मामले की सूचना मिली है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed