फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pistol broke into the home of the force Woman on rape

घर में घुस तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप

Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में 26 वर्षीय एक दलित विवाहिता के साथ घर में घुसकर दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुराचार किया। तहरीर देने गई पीड़िता और उसके पति पर पुलिस ने अभद्र टिप्पणी की। दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पहली जनवरी को उसके पति मजदूरी को गए थे। वह घर पर अकेली थी। शाम करीब साढ़े नौ बजे वह लेटी हुई थी। इसी बीच गांव के दो युवक उसके घर में घुस आए। एक आरोपी के हाथ में तमंचा था। दोनों युवकों ने तमंचे के बल पर उससे दुराचार किया। शोरशराबा पर पड़ोस के लोग आए तो आरोपी गालीगलौज करते हुए भाग गए। देर रात पति जब घर आए तो उसने घटना बताई। अधिक रात होने के कारण वह अगले दिन दो जनवरी को थाने गई और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उसके और पति के साथ अभद्रता की और अनापशनाप बातें कहीं मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी जवाहर ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। कथित अवैध संबंध की भी बात कुछ लोग कह रहे हैं। महिला दलित है। लिहाजा मामले की विवेचना सीओ को जांच करने को निर्देश दिए हैं। आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed