फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pickpocket in charge of the patient And Timardar clashed, assault

गिरहकटी के आरोप में मरीज और तीमारदार भिड़े, मारपीट

Thu, 03 Mar 2016 11:17 PM IST
पूरनपुर, पीलीभीत।
पूरनपुर, पीलीभीत। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 सीएचसी में गिरहकटी के आरोप में मरीज और तीमारदारों में मारपीट हो गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची उससे पहले एक पक्ष के लोग भाग गए। वहीं मारपीट की अन्य घटना में पीलीभीत निवासी मनोज अग्रवाल की सराफा बाजार में पिटाई कर दी गई। गांव पिपरिया लाला निवासी रूपराम के बीच-बचाव करने पर गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

गांव बिलहरी निवासी सुखलाल ने बताया कि पत्नी कुसुमकली को रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को सीएचसी लाया था। इस दौरान उसकी जेब से एक युवक ने पर्स खींच लिया। पर्स निकाल रहे आरोपी का हाथ पकड़ने पर पर्स नीचे गिर गया। पर्स निकालने की बात कहने पर उसकी और आरोपी युवक की पत्नी ने उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। मरीजों और तीमारदारों में मारपीट पर अन्य मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसआई हरीराम त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि  उससे पहले ही एक पक्ष के लोग सीएचसी से भाग गए। सुखलाल ने कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सराफा बाजार में बंदी के दौरान महिला के जेवर गिरवी रखवाने का प्रयास करने पर एक सराफ व्यापारी ने पीलीभीत निवासी मनोज अग्रवाल की धुनाई कर दी। मनोज का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब से नगदी भी उड़ा दी। घटना की शिकायत मनोज ने पुलिस से की है। मनोज ने बताया कि पूरनपुर में रहकर वह एक व्यापारी के यहां नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव पिपरिया लाला निवासी रूपराम ने बताया कि उसका भाई महेंद्र अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। जिसका उसने और पड़ोसी खुशीराम, प्रेमपाल ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने उससे भी गाली-गलौज की। पुलिस ने रूपराम की ओर से उसके भाई गांव निवासी महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप
पूरनपुर। माधोटांडा की नई बस्ती निवासी जगमोहन ने एसडीएम को भेेजे शिकायती पत्र में माधोटांडा पीएचसी के चिकित्सक पर अभद्रता कर धक्का देने व धमकाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed