फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Physical exploitation of the woman by trapping in love jungle

प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शारीरिक शोषण

Sat, 18 Mar 2017 11:10 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 18 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से एक युवक ने तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर प्रेमी के परिवारवालों ने भी शादी कराने का आश्वासन देकर चुप करा दिया। इसके बाद अब गुपचुप तरीके से प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही ननिहाल में रह रहे सौरभ वर्मा ने उसको प्रेमजाल में फंसाकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता को चुप कराता रहा। आरोपी के भाई और मां ने भी पीड़िता से शादी कराने का आश्वासन दिया। जिसको लेकर दोनों लगातार मिलते रहे। कुछ दिन पहले पीड़िता को सौरभ की दूसरी जगह शादी तय किए जाने की बात पता लगी। इस पर वह आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि प्रेमी सौरभ और उसके परिवारवालों ने शादी से इनकार कर भगा दिया। 
विज्ञापन

एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 


किशोरी को बंधक बनाकर रेप का आरोप
बिलसंडा। थाना क्षेत्र निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से उसकी पंद्रह वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि दो दिन पुवायां (शाहजहांपुर) में अपनी बहन के घर रखकर रेप किया। पीड़ित के दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी बहन को घर पहुंचाया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed