फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic in hearts, silence in the village

दिलों में दहशत, गांव में सन्नाटा  

Thu, 25 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 25 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Panic in hearts, silence in the village
दिलों में दहशत गांव में सन्नाटा
 सिद्धबाबा मंदिर के दोबारा निर्माण की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहे विवाद में आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस की कार्रवाई आसपास के गांव वाले बेहद दहशत में हैं। पुलिस कार्रवाई और धरपकड़ के डर से ज्यादातर गांव वाले अपने घरों से पलायन कर गए हैं। गुरुवार को दिनभर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबके रहे। गांव की गलियों में सिर्फ पुलिस वाले दिखाई दिए। बुधवार पूरी रात गांव में पुलिस के बूटों की टक-टक और गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। गांव के लोगों को पुलिस के दबिश देने की जानकारी लगा रही थी। दबिश के दौरान कब, कौन पुलिस के शिकंजे में फंस जाए इसको लेकर गांव के लोग खासे दहशत में हैं। दहशत के साए में रात बिताने के बाद गुरुवार सुबह होते ही आसपास के गांव बांसबोझ, पिपरा, मीरापुर आदि गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के डर से लोगों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। गांव के युवा अपने घरों से गायब हैं। घरों के आसपास सड़क किनारे खाट बिछाकर बैठे बुजुर्गों की आंखों में भी दहशत साफ दिख रही थी। महिलाएं और बच्चे घरों के अंदर रहे। ज्यादातर घरों के दरवाजे बंद थे। महिलाएं घरों में बैठकर पुलिस की आवाजाही छिपकर देखती रहीं। बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि पुलिस बेवजह जेल न भेज दे इस डर से बेकसूर लोग भी घरों से गायब हैं। पूरे दिन गांव की गलियों के बाहर पुलिस तो अंदर सुनसान रही। गुरुवार को दिनभर गांव में अघोषित कर्फ्यू सा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed