{"_id":"afced94ab323b697b597a8359c98cc96","slug":"panchayat-lasted-three-days-of-the-rape-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पंचायत चली फिर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पंचायत चली फिर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
Madotanda
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई क्षेत्र में 29 सितंबर को किशोरी को भगा ले जाने के बाद उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को किशोरी को मेडिकल परीक्षण होगा। पुलिस के अनुसार इससे पहले गांव में पंचायत भी हुई।
विज्ञापन
रमनगरा चौकी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पहली अक्तूबर को पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही राजवीर पर चार लोगों के सहयोग से 29 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अगवा कर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। जिसमें गांव के ही राजवीर सिंह, महंगा सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह और सुखदेव सिंह के खिलाफ लड़की को अगवा कर दुराचार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने बताया कि रविवार अवकाश के कारण किशोरी का मेडिकल अब सोमवार को होगा। उधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर देने से पहले गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने आया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि रिपोर्ट में राजवीर को मुख्य और बाकी आरोपियों को सह अभियुक्त बनाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन