फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat commenced to settle the case of misdeed attempt

कुकर्म प्रयास के मामले को निपटाने को शुरू हुई पंचायत

Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझोला (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो मझोला (पीलीभीत)। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panchayat commenced to settle the case of misdeed attempt
demo pic - फोटो : अमर उजाला
चौकी पुलिस तहरीर मिलने पर तीन दिन बाद भी नहीं शुरू कर सकी जांच
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के दियूनी डैम चौकी क्षेत्र का मामला

मानसिक मंदित युवक से कुकर्म करने की कोशिश के मामले में तहरीर मिलने के बाद भी दियूनीडैम चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, पुलिस के लापरवाह रवैया अपनाते ही दोनों पक्षों में मामला निपटाने को पंचायत शुरू हो गई है। जिसको लेकर चौकी पुलिस पर भी संगीन आरोप लगे है। आरोपी के एक सरकारी शिक्षक होने के कारण मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते है कि अमरिया थाना क्षेत्र के निवासी एक 25 वर्षीय मानसिक मंदित युवक से क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कुकर्म करने की कोशिश की। विद्यालय परिसर में ही छुट्टी होने के बाद सभी के चले जाने पर शनिवार को वारदात का आरोप है। इसकी तहरीर चौकी दियूनी डैम पुलिस को दी गई, लेकिन उस पर कोई कानूनी कार्रवाई तो दूर जांच करने की जहमत भी नहीं उठाई गई। इधर, दोनों पक्षों के बीच घटना का निपटारा कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पीड़ित और आरोपी पक्षों के बीच सोमवार को भी पंचायत कराई जाती रही। जिसको लेकर क्षेत्र में विवाद गरमाया रहा, लेकिन जिम्मेदार के बीच में पड़ा होने के कारण कोई आगे नहीं आया। चौकी प्रभारी दियूनी डैम बलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर शनिवार शाम को मिली थी। इसी बीच शिक्षक ने किए गए काम के रुपये मांगने पर मानसिक मंदित युवक से अभद्र टिप्पणी कर दी गई थी। जिसको बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया। मामले का निपटारा हो गया है। उधर एएसपी रोहित मिश्रा ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत उनके समक्ष आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed