फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Outdoor openly manipulated by Married

घर के बाहर विवाहिता से सरेआम छेड़छाड़

Tue, 07 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई एक विवाहिता को मोहल्ले के युवक ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विवाहिता के शोर मचाने पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विवाहिता समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। कस्बे की निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधू मंगलवार देर शाम घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई। वहां मौजूद मोहल्ले के एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर परिवार वाले दौड़कर मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इससे बौखलाए आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और हमलाकर बांके व लाठी से मारपीट की। इसमें विवाहिता, उसकी सास, पति व देवर गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग इकट्ठे हुए। तभी हमलावर धमकी देकर भाग गए। फिर सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद विवाहिता के देवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के लालू व उसके रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed