{"_id":"6ae5842f6549619ea5085cfd","slug":"five-goat-thieves-arrested-in-mathura-up-crime-news-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में पांच शातिर गिरफ्तार: कौन हैं ये बकरी चोर, कैसे करते हैं जानवरों की चोरी; जानें क्या-क्या हुआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में पांच शातिर गिरफ्तार: कौन हैं ये बकरी चोर, कैसे करते हैं जानवरों की चोरी; जानें क्या-क्या हुआ बरामद
Sat, 31 Oct 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
मथुरा की फरह पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो बकरी चुराने में माहिर हैं। आरोपियों के पास से कार व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
बकरियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव से आठ बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार तड़के ओल-जाजमपट्टी मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल इटोस कार और मवेशी बेचकर अर्जित की गई 42 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान कासिम उर्फ मुन्ना, कलाम, साजिद उर्फ शाहिद, शहबान और समी के रूप में हुई है। इन पर पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात अंजाम दी गई इस चोरी के बाद दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने धारा बढ़ा कर विधिक कार्रवाई की है।
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, नौहझील के भूरगढ़ी गांव से धीरी सिंह व रीना की 24 बकरियां और गोवर्धन के जमुनावता से जगदीश के तीन पशु चोरी होने के मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।