फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   one held in tiger killing

बाघ शिकार मामले में एक और गिरफ्तार

Thu, 17 May 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 17 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
one held in tiger killing
arrest
महोफ रेंज के जंगल में पांच साल के बाघ की मौत के बाद शिकार को लेकर की गई कार्रवाई के दौरान एक और आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से बरेली के अस्पताल में भर्ती आरोपी श्रीकृष्ण को बुधवार को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

महोफ रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 112 में 19 अप्रैल की सुबह एक पांच साल के बाघ का शव मिला था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार की चोट का निशान था। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने एक दिन पहले 18 अप्रैल को चौराखेड़ा गांव में बाघ के हमले में घायल हुए तीन लोग श्रीकृष्ण, ओमप्रकाश और रूपलाल समेत सात के खिलाफ केस काटा था। वनाधिकारियों का कहना था कि बाघ का शिकार करने के लिए सभी जंगल में गए थे। इसमें बाघ को मारने के दौरान तीन घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपी श्रीकृष्ण का बरेली के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। जिसके चलते अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उसके अस्पताल से स्वस्थ्य होने के बाद बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा वन्यजीवों की लंबित पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश ने बताया कि बाघ का शिकार मामले में आरोपी श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed