{"_id":"589b528c4f1c1b7e0b379a9a","slug":"on-trial-for-four-deadly-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़ के विरोध में परिवारीजनों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार देर शाम एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। घायलों का आरोप था कि उनके परिवार की महिला घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई थी। उस वक्त पड़ोसी ने छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर उन्हें बांके से पीटकर घायल कर दिया गया। देर रात पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में छेड़छाड़ करने का आरोप नहीं लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने शराब के लिए रुपये न देने पर हमला करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालू, भागीरथ, नन्हेलाल व छेदालाल के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन