{"_id":"221a065d2c58d318bcce37f7661d97d2","slug":"on-the-way-to-capture-the-two-sides-clashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते पर कब्जा करने को लेकर भिड़े दो पक्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते पर कब्जा करने को लेकर भिड़े दो पक्ष
plibhit
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते पर कब्जा करने व दूसरे के गेहूं के खेत से रास्ता बनाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दो लोगाें को पकड़कर चौकी लाई।
विज्ञापन
गांव नौगवा पकड़िया निवासी रामगोपाल ने बताया कि गांव के ही दो लोग रास्ते पर पहले से ही अवैध कब्जा किए हैं। अब उसके खेत में नया रास्ता बना रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवक गाली गलौज करने लगे। रास्ता बनाए जाने से उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। एसएसआई ओमहरि वाजपेई ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। पुलिस दो लोगों को लाई थी। लेखपाल को बुलवाकर पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन