{"_id":"6ae62359d7dbf92f42024a26","slug":"youth-arrested-in-tisa-with-9-kg-of-charas-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201626-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा में 9 किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा में 9 किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खखड़ी बांध साइट संपर्क मार्ग पर एसटीएफ ने आधी रात को की नाकाबंदी
गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तीसा में एसटीएफ की टीम ने 9 किलो 28 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (32) निवासी गांव मंडका, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे खखड़ी बांध साइट संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई। कार्रवाई एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा के तीसा प्रभारी एएसआई परमेश शर्मा की अगुवाई में की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई परमेश शर्मा कर रहे हैं। पुलिस चरस के स्रोत और इसकी सप्लाई किए जाने वाले स्थान का पता लगाने में जुटी है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
--