{"_id":"6ae61483a6ff49d7dc0ae029","slug":"eight-individuals-each-carrying-a-reward-of-50000-arrested-within-a-week-meerut-news-c-72-1-mct1011-162005-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक सप्ताह में 50-50 हजार के आठ इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक सप्ताह में 50-50 हजार के आठ इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेंज में 14 दिन में गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे समेत 16 बदमाशों 50-50 हजार का इनाम घोषित
रेंज में 20 अन्य अपराधियों की खंगाली जा रही कुंडली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेंज में वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी की ओर से 14 दिनों में चारों जिलों के 16 शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनमें पांच लाख के इनामी वांछित बदमाश बदन सिंह बद्दो का बेटा सिकंदर भी शामिल है। पुलिस ने आठ इनामी अपराधियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रेंज में करीब 20 अन्य अपराधियों की कुंडली भी खंगाल कर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 14 दिन में रेंज के 16 बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। लोहियानगर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी खालिद को 22 अक्तूबर को परतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया। बुलंदशहर के खुर्जा देहात में लूट के मामले में वांछित चल रहे कुणाल उर्फ कुलदीप त्यागी को 24 अक्तूबर को मेरठ मेडिकल पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने लखनऊ से पकड़ा था। लोहियानगर पुलिस ने 25 अक्तूबर मुर्सलीन को गिरफ्तार किया था।
बुलंदशहर के चोला थाने में गौवध अधिनियम के मामले में वांछित मुकीम को 26 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी के मामले में वांछित आमिर ने इसी दिन न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बागपत के दोघट थाने में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित मनोज और नीरज को 28 अक्तूबर को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया था। वहीं, हापुड़ देहात थाने में एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित शाह आलम को 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि वांछित चल रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम काम कर रही है। अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -
रिकॉर्ड खंगाले
डीआईजी ने बताया कि रेंज में पुलिस अब करीब 20 अन्य वांछित अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमों, अपराध की गंभीरता और फरारी की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ भी नियमानुसार इनाम घोषित कराया जाएगा।
-- -- -