{"_id":"6ae622b1df5aad5a21079b17","slug":"another-person-injured-in-road-accident-dies-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162200-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क हादसे में एक और घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क हादसे में एक और घायल की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप सवार श्रद्धालुओं के साथ हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में घायल कैलाश चौहान (65) निवासी रायपुर थाना मरदा, गाजीपुर शुक्रवार रात करीब दो बजे दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में ही एक महिला सावित्री निवासी महमूदपुर कुट्टिया थाना बिरनो, गाजीपुर की मौत हो गई थी।
गाजीपुर जिले के बिरनो क्षेत्र के श्रद्धालु अयोध्या में स्नान-दर्शन करने के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे भीखीपुर के पास दशमेश पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आई रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। हादसे में 15 लोग घायल हुए थे।
सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रात में कुछ घायलों को उनके क्षेत्र के अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार दोपहर अन्य घायलों को भी छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। (संवाद)