फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the strength of the knife woman Misconduct alleged

चाकू के बल पर महिला  से दुराचार का आरोप

Sun, 21 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the strength of the knife woman Misconduct alleged
rape - फोटो : demo

विज्ञापन
गांव के एक युवक के खिलाफ दी पुलिस को नामजद तहरीर 
19 अगस्त की सुबह खेत में खींचकर रेप करने का है आरोप 

 रक्षाबंधन पर्व पर मायके आई एक महिला को खेत पर जाते वक्त गांव के युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि चाकू के बल पर गन्ने के खेत में ले जाकर रेप करने किया। तीन दिन बाद पीड़िता ने घर वालों के साथ थाने जाकर तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें थाने के एक दरोगा पर भी समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 
बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की शादी दो साल पहले बिलसंडा क्षेत्र में हुई थी। रक्षाबंधन पर उसकी बेटी मायके आई हुई थी। 19 अगस्त की सुबह घर से खेत पर जाने को निकली थी। आरोप है कि कुछ ही दूरी पर गांव के एक युवक ने उसको पकड़ लिया। खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और चाकू के बल पर दुराचार किया। शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में बिलसंडा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर जाकर पूरी घटना बताई। बीस अगस्त की शाम को बुआ से जानकारी मिलने पर पिता के होश उड़ गए। घर वालों ने पीड़िता को ढांढस बंधाया। इसके बाद रविवार सुबह बरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

कार्यवाहक एसओ रधुवर दयाल ने बताया कि महिला से तहरीर मिली है। जिसकी जांच के लिए दरोगा को गांव भेजा गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed