फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Office staff Beat waved browning

दफ्तर में कर्मचारियों की पिटाई कर लहराया तमंचा

Tue, 08 Dec 2015 11:34 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 08 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

शहर की वल्लभनगर कॉलोनी स्थित एक कंपनी के सिम स्टॉक कार्यालय पर एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ टीम लीडर अजय शर्मा सहित दो लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि वहां रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मोहल्ला डालचंद निवासी अजय शर्मा ने बताया कि वह एक सिम कंपनी के मोहल्ला वल्लभनगर स्थित स्टॉक कार्यालय में टीम लीडर है। कार्यालय में कार्यरत मोहल्ले के ही एक युवक का काम संतोषजनक नहीं था। जिस पर उसे हटा दिया गया था। 15 दिन पहले जोनल कार्यालय के आदेश पर उसे दोबारा आफिस में रख लिया गया। उन्होंने बताया की सिम खरीदने वालों की आइडी न लाने पर उसे डांट दिया था। इससे नाराज आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ सोमवार की देर शाम दफ्तर पर आ गया और वहां रखे अभिलेख फाड़ दिए। विरोध करने पर उसे और दूसरे कर्मचारी रजत की पिटाई शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी तमंचा लहराता हुआ साथियों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि मोबाइल से पीड़ित ने घटना की सूचना दी थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन आरोपी नहीं मिला। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed