फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ... Now the main market of thieves knock

... अब मुख्य बाजार में चोरों की दस्तक

Fri, 16 Oct 2015 06:37 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 16 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने चोरी की घटना के महज 24 घंटे के अंदर चोरों ने अब मुख्य बाजार को अपना निशाना बनाया है। दुकानें काटने की फिराक में घूम रहे दो युवकों में से एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को पुलिस ने स्मैकिया बताकर बाद में छोड़ दिया।

विज्ञापन

एसपी आवास के सामने एक टायर के गोदाम सहित दो स्थानों पर डेढ़ लाख की चोरी की घटना के बाद चोरों ने मुख्य बाजार में दस्तक दे दी है। दुकान काटने की फिराक में खड़े दो युवक मौके पर पहुंची पवन मोबाइल को देखकर भागने लगे। पवन मोबाइल ने दोनों युवकों का पीछा किया। इस पर एक युवक सेंट्रल मार्केट की छत पर जाकर छुप गया, जबकि दूसरा गली से होता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

पवन मोबाइल के सिपाहियों ने छत पर छिपे आरोपी युवक को दबोच लिया और कोतवाली लाए। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक स्मैकिया था। नशे की हालत में होने के कारण उसे छोड़ दिया गया। शहर में गश्त बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बगवा गांव में ताला तोड़कर एक लाख की चोरी
 धान की झड़ाई करने गया था परिवार
जहॉनाबाद। मकान में ताला डालकर परिवार समेत धान की झड़ाई करने गए गांव बगवा निवासी हरीशंकर के घर का चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में रखी 500 की नगदी व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन अब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
गांव बगवा निवासी हरीशंकर ने बताया कि गुरुवार को वह परिवार समेत खेत पर धान की झड़ाई करने गए थे। घर के मेन गेट पर ताला पड़ा था। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे आदि का ताला तोड़कर 500 रुपये, चांदी की 300 ग्राम की हसली, 600 ग्राम की तगड़ी, 250 ग्राम की पायल, 100 ग्राम के खडुआ समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


एसपी ने मानी लापरवाही, कोतवाल को हड़काया
शहर में लगतार हो रही चोरी की वारदातों में एसपी जवाहर ने पुलिस की लापरवाही मानी हैं। उन्होंने पांच दिन पहले घन्नई ताल के पास एक कीटनाशक दवाओं के गोदाम से करीब तीन लाख की हुई चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने पर शहर कोतवाल को जमकर लताड़ लगाई और अब तक हुईं सभी चोरियों की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी चक पुलिस ने एसपी बंगले के सामने सहित हुई तीनों चोरियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed