{"_id":"58a71f444f1c1bd257d855ee","slug":"no-police-action-putting-bully-ruffian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, शोहदा लगा धमकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, शोहदा लगा धमकाने
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ व इसका विरोध करने पर हंसिए से घायल करने के मामले में बीसलपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना के बाद हिरासत में लिए गए आरोपी के भाई को भी बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से अभयदान मिलने के बाद आरोपी व उसके परिवारीजन उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मां के साथ पहुंची पीड़ित किशोरी ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बीसलुपर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने मां के साथ पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। एसपी को दिए पत्र में बताया कि 13 फरवरी की सुबह छह बजे शौच को गई थी। इस बीच रास्ते में गांव के एक युवक ने किशोरी को रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसका विरोध करने पर किशोरी को हंसिए से वार कर घायल किया और धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस आरोपी के न मिलने पर उसके भाई को हिरासत में लेकर चली गई। कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए मामले को झुठलाकर टाल दिया। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष पीड़ित किशोरी को मारने की धमकी दे रहा है। बेटी की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।