{"_id":"5895dc244f1c1bda22e80c20","slug":"no-hearing-on-the-complaint-after-1090","type":"story","status":"publish","title_hn":"1090 पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1090 पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शोहदा किराना व्यापारी के घर फोन करता है। इसकी कई बार 1090 पर शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी की पत्नी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनके मोबाइल पर नंबर बदल-बदलकर फोन पर अश्लील बातें करता है। कई बार मना करने के बाद भी शोहदा नहीं माना। शुक्रवार रात शोहदे ने बरेली स्थित एक निजी कॉलेज में बीटेक कर रही व्यापारी की बेटी के बारे में अश्लील बातें कीं। इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर की गई। आरोप है कि हेल्पलाइन 1090 पर 15 दफा कॉल करने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई, न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। इससे शोहदे के हौसले बुलंद हैं और वह फोन करके लगातार धमका रहा है।
विज्ञापन