फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neuria's youth died in Delhi, Mancha Kohram

न्यूरिया के युवक की दिल्ली में मौत, मचा कोहराम

Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  न्यूरिया (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो  न्यूरिया (पीलीभीत)। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Neuria's youth died in Delhi, Mancha Kohram
urs - फोटो : amar ujala
शव मिलने की सूचना पर परिवारीजन दिल्ली रवाना        
विज्ञापन

14 साल से दिल्ली रहकर करता था एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले न्यूरिया के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने परिवारीजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और सभी दिल्ली रवाना हो गए है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के राजा बंगाली कॉलोनी निवासी सोमनाथ शिवधर (34) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र नाथ दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर पद पर नौकरी करता था। वह दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी श्रीति अपने तीन साल के बेटे के साथ राजा बंगाली कॉलोनी में परिवारीजनों संग रहती है। सोमवार को सोमनाथ की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अपनी ही फैक्ट्री के बाहर उसका शव पड़ा मिला। दिल्ली पुलिस ने न्यूरिया थाना पर सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने परिवारीजनों को उसकी मौत के बारे में बताया। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छा गया है। पूरी जानकारी करने के लिए परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए हैं। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई प्रवीन ने बताया कि वह करीब 14 साल से दिल्ली में नौकरी कर रहा था। इसी माह कुछ दिन को घर आया और दस दिन पहले ही यहां से वापस गया। रविवार शाम को उसने परिवारीजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। सोमवार सुबह से उसका फोन कई बार लगाया, लेकिन वह स्विच ऑफ बताता रहा। एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मौत को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने पर परिवारीजनों को बता दियागया है। उनको दिल्ली पुलिस का नंबर देकर बात करा दी गई है। अग्रिम कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed