फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

पत्नी का रस्सी से गला घोटकर मार डाला

Mon, 18 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 18 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा की है। लखीमपुर खीरी कोतवाली के गांव नौरंगाबाद निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन 30 वर्षीय संध्या की शादी नौ साल पहले गांव जटपुरा में की थी। अनुज का आरोप है कि उसका बहनोई नशेड़ी है। इसके चलते आए  दिन उसकी बहन से मारपीट करता था। कई बार समझाने का प्रयास किया गया। शनिवार को बहनोई ने फिर बहन की पिटाई की। जिसकी जानकारी बहन ने उसे मोबाइल पर दी। रविवार को वह अपनी मां के साथ बहन के घर गांव जटपुरा आया था। मां और उसने बहनोई को समझाकर बेवजह पिटाई न करने पर नाराजगी जाहिर की। अनुज ने बताया कि वह वापस घर जाने के लिए मां के साथ बहनोई के घर से निकलकर दरवाजे पर खड़े हुए थे कि इस दौरान उसके बहनोई ने संध्या के गले में रस्सी का फंदा डालकर गलाघोट कर उसकी हत्या कर दी। शोर होने पर जब वह घर के अंदर गए तो हत्या की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि अनुज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात करीब  साढ़े नौ बजे सीओ ब्रजवीर सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतक संध्या के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed