फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman held hostage, 22 tolas of gold and Rs 5 lakh looted

Jalandhar News: महिला को बंधक बनाकर 22 तोले सोना, 5 लाख रुपये लूटे

Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Woman held hostage, 22 tolas of gold and Rs 5 lakh looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने घर से करीब 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपये नकद लूटे। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश काले कच्छे में दिखे, जिससे इस वारदात में काला कच्छा गिरोह का हाथ होने का संदेह है।

70 वर्षीय रमिंदर कौर घर में अकेली थीं। रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने महिला को बंधक बनाया और कमरों की तलाशी ली। बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़कर गहने और नकदी निकाली। वारदात के बाद आरोपी महिला की पट्टी खोलकर मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना मकसूदां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस वारदात से करीब एक घंटे पहले पास की एक अन्य कोठी में घुसने का प्रयास किया था। वहां शोर मचने पर वे फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इस मकान को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश हाथों में लाठियां लिए दीवार फांदते दिख रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी गिरोह के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed