{"_id":"57e029c74f1c1ba269a82837","slug":"molestation-of-woman-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए पहुंची महिला से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए तो डॉक्टर भाग गया। बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर महिला ने एएसपी से शिकायत की है।
बरेली की रहने वाली महिला ने एएसपी को बताया कि तीन सितंबर को दिन में करीब तीन बजे वह क्योलड़िया से काम निपटाकर अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बरखेड़ा के गांव गुजरानपुर के पास उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर वह टेंपो से उतरकर पास ही एक डॉक्टर के क्लीनिक में दवा लेने चली गई। आरोप है कि बेंच पर लिटाने के बाद चेकअप के नाम पर डॉक्टर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। लोगों के इकट्ठे होने पर डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गया। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि महिला का आरोप संदिग्ध लग रहा है। फिर भी बरखेड़ा एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।