फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ML leader's house in Sherpur Violence broke, sabotage

शेरपुर में माले नेता के घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़

Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ML leader's house in Sherpur Violence broke, sabotage
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
शेरपुर कलां में रंजिशन कुछ लोगों ने भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य छुन्नू खां के घर में घुसकर वहां मौजूद सदस्यों के साथ जमकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की। इस घटना में छुन्नू खां के घर के कई लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर माले नेता छुन्नू खां तथा माले नेता छुन्नू खां की तहरीर पर पूर्व जिपं सदस्य समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

भाकपा माले नेता छुन्नू खां ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोग सायं अचानक उनके घर में घुस आए तथा घर में मौजूद उनसे व उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि घर में मौजूद महिलाओं को भी घसीट कर पीटा। मारने पीट कर घायल हो जाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी सत्तापक्ष के नेता के इशारे पर उन लोगों का जीना मुहाल किए हुए हैं। इससे पहले भी आरोपियों ने घर में घुस कर मारपीट की थी। तब पुलिस ने मात्र एनसी आर दर्ज करी थी जिससे उनके हौसले बुलंद थे। 
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छुन्नू खां ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिजवाना बेगम समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष पक्ष के छम्मन खां ने छुन्नू खां पक्ष के लोगों द्वारा घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि छम्मन खां पक्ष की पत्नी जरीना की ओर से माले नेता छुन्नू खां समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्षों के ये हुए घायल
मारपीट में एक पक्ष के छुन्नू खां, उनकी पत्नी मुन्नी बेगम, पुत्री हीना, सलतन, फरहा, सिकंदर की पत्नी फरजाना जबकि दूसरे पक्ष के आरिफ की पत्नी अन्नो, मोइन की पत्नी दौलत जहां घायल हुई। 

शेरपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट की धटना में दोनों पक्षों से क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। सीओ से भी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

- विकास कुमर वैद्य, एएसपी


चुनावी रंजिश नहीं
मैं मौके पर मौजूद जरूर थी, लेकिन मैंने छुन्नू खां के परिवार वालों के साथ कोई मारपीट नहीं की। इस घटना में मेरे पति व बेटे का नाम भी घसीटा जा रहा है, जबकि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। वह मौके पर भी नहीं थे। चुनावी रंजिश की बात भी गलत है।
- रिजवाना बेगम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed