फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing woman, kidnapping report

युवती लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Wed, 20 Sep 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Wed, 20 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Missing woman, kidnapping report
demo
पचास हजार रुपये, जेवरात ले जाने का भी आरोप
विज्ञापन

अन्य घटना में महिला से छेड़छाड़, शिकायत पर दंपति को पीटा

एक मोहल्ले की युवती लापता हो गई। पुलिस ने युवती की मां की ओर से दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवती अपने साथ 50 हजार रुपये और जेवरात ले गई है। एक अन्य घटना में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से छेड़छाड़ की गई। शिकायत पर महिला और उसके पति की पिटाई कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला की 23 वर्षीय युवती 18 सितंबर की रात को लापता हो गई। युवती की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री को मोहल्ला बमनपुरी निवासी वाहिद, मुन्ना, नन्हू बहला-फुसला कर ले गए। युवती अपने साथ पचास हजार रुपये और सोने के तीन तोला जेवरात ले गई। आरोप है कि अगले दिन जब वाहिद के घर जाकर उसने अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की, तब वाहिद के भाई मुन्ना आदि ने उससे गाली-गलौज कर पिटाई की और पुत्री को ढूंढने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की मां की ओर से मोहल्ला बमनपुरी निवासी वाहिद, मुन्ना और नन्हू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

एक अन्य घटना में घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव दिलावरपुर निवासी अखिलेश ने उससे छेड़छाड़ की। चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने बताया कि घटना की शिकायत आरोपी के घर की तब उसकी और उसके पति की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की ओर से गांव दिलावरपुर निवासी अखिलेश, साधू, शेरू, द्वारिका प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी करते पांच को पकड़ा, रिपोर्ट  
पूरनपुर। बिजली चोरी पकड़ने को लेकर चल रहे अभियान में जेई सुधीर शर्मा ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला कायस्थान और पंकज कॉलोनी में छापा मारकर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। जेई ने बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जेई सुधीर शर्मा की ओर से मोहल्ला कायस्थान निवासी अरविंद कुमार जौहरी, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, पंकज कालोनी निवासी अनिल रस्तोगी, अभिषेक के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed