{"_id":"5866a6414f1c1b132ceed59a","slug":"missing-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवक का शव गांव से कुछ दूर बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी 27 वर्षीय गुरदयाल सिंह अपनी मां जगदेई, तीन छोटे भाई चंद्रसेन, चोखेलाल और भीमसेन के साथ रहता था। उसके पिता नरायन की कुछ साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। गुरदयाल मेहनत मजदूरी करता था। वह काम की तलाश में अक्सर शहर या कस्बा चला जाता था। पांच दिन पूर्व वह घर से गया था। घर वालों ने समझा की वह कहीं काम की तलाश में गया होगा। शुक्रवार सुबह शौच को गए लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका गुरदयाल का शव देखा। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। उसके भाईयों ने बताया उनके पास जमीन नहीं है। मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। चारों में किसी की शादी नहीं हुई है। गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। एसओ जयवीर सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन