{"_id":"593d446b4f1c1ba95d9bede5","slug":"mirpur-vehicle-two-factions-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर वाहनपुर में दो पक्ष भिड़े, छेड़छाड़ का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरपुर वाहनपुर में दो पक्ष भिड़े, छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
मीरपुर वाहनपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमा लोगों ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। इसके बाद छेड़छाड़ और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें दोनों ओर से दस लोगों को नामजद किया गया है। रविवार दोपहर को गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में अचानक तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए और आमने-सामने आ गए। जिसके बाद लाठी डंडे से मारपीट की गई। एक दूसरे पर पत्थर बरसाए गए। एक पक्ष ने मकान में घुसकर मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ कर दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे ने छेड़छाड़ और 12 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। लूटपाट और छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन