फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor's vote will be created and then Bielo prison

नाबालिग का वोट बनाया तो बीएलओ जाएंगे जेल

Fri, 03 Jul 2015 11:04 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Fri, 03 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर रहे बीएलओ और सुपरवाइजर से तहसीलदार नन्हेंलाल यादव ने कहा कि वह बगैर किसी दबाव के निष्पक्षता के साथ काम करें। उन्होंने चेतावनी कि अगर किसी बीएलओ ने नाबालिग का वोट बनाया और मतदान करने के लिए कतार में खड़े होने के दौरान वह पकड़ा गया तो वोटर के साथ-साथ बीएलओ को भी जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने 13 जुलाई तक प्रत्येक दशा में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लेने पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी बीएलओ के समक्ष कोई दिक्कत आ रही है तो वह संबंधित अधिकारियों से किसी भी समय फोन पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शादी होने के बाद ससुराल आई विवाहिता का वोट उसी गांव में बनेगा जिसमें वह ब्याह कर आई है। साथ ही कोई व्यक्ति अगर बाहरी शहर में रहता है और वह गांव में वोट बनवाना चाहता है तो उसे वहां से वोट कटवाने अथवा न होने का प्रमाण देकर वोट बनवा सकता है।
विज्ञापन

बैठक को बीडीओ डा. विवेकानंद गंगवार, एडीओ पंचायत रूपलाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी 106 बीएलओ, 20 सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed