{"_id":"58ada0324f1c1b701cb22fde","slug":"meth-laver-looted-in-the-wilderness-had-tied","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवर मेठ को जंगल में लूटा, बांध कर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेवर मेठ को जंगल में लूटा, बांध कर डाला
अमर उजाला ब्यूरो घुंघचाई।
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में बांधकर डाल गए बदमाश
घटना स्थल के विवाद को लेकर कोतवाली और पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा पीड़ित
दियूरिया जंगल में बदमाशों ने दिन-दहाड़े बाइक सवार गांव दिलावरपुर निवासी हरिसरन को रोककर पीटा और तमंचा तानकर 17 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद उसे बांधकर डाल गए। चीख सुनकर पहुंचे राहगीरों ने उसे खोला। बंधनमुक्त किया। घटना को लेकर दियूरिया और घुंघचाई थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे की है। हरिसरन ने बताया कि वह मजदूरों को लेकर हल्द्वानी था। वहां से लौटने पर दियूरिया क्षेत्र के गांव घुरी खुर्द में मजदूरों को रुपये देने बाइक पर जा रहे थे। दियूरिया जंगल से रोड पर पहुंचे बदमाशों ने लाठी और तमंचा दिखाकर हरिसरन को रोक लिया। बाइक रुकते ही उन्हें बदमाश पीटने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और 17 हजार रुपये लूट लिए। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे सड़क किनारे बांधकर डाल दिया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद जंगल में चले गए। उन्होंने बताया कि बदमाश पांच थे, जो ढाटा बांधे थे। बदमाशों के जाने के बाद निकले राहगीरों ने उसे बंधनमुक्त किया। घटना के बाद उसने दियूरिया कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। दियूरिया पुलिस ने उसे घुंघचाई क्षेत्र की घटना होने का हवाला देकर घुंघचाई पुलिस चौकी जाने को कहा। घुुंघचाई पुलिस चौकी में उसने घटना की तहरीर दी। आरोप है कि तब घुंघचाई पुलिस ने घटना दियूरिया क्षेत्र की कहकर टरका दिया। उधर एक महीने में जंगल मेें लूट की तीसरी घटना होने से राहगीरों में दहशत है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले घुंघचाई के प्रशांत, बंडा थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी शिक्षक हरिप्रसाद को लूटा था।
जंगल में गश्त के दौरान पीड़ित मिला था। उसने जिस स्थान की घटना बताई है, वो घुंघचाई चौकी क्षेत्र में आता है। पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही कोतवाली आया है।
विज्ञापन
शैलेंद्र कुमार, कोतवाल दियूरिया।
दियूरिया जंगल में नरई वाली पुलिया पर घटना होती है। वहीं हुई है। नरई पुलिया का क्षेत्र दियूरिया कोतवाली क्षेत्र में आता है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में कोई तहरीर नहीं दी है। - इंद्रजीत भदौरिया, चौकी प्रभारी घुंघचाई।