फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical store director Sue

मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा

Sun, 05 Mar 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Mar 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
 मेडिकल स्टोर पर छापामारी के दौरान नशे की गोलियां एवं एक्सपायर दवाएं मिलने के मामले में ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत लिखा गया है। अब मेडिकल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर के निर्देश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति ने ड्रग टीम के साथ कलीनगर के राठौर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवाएं एवं नशे की गोलियां बरामद हुई थीं। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। घंटों जांच पड़ताल के बाद शनिवार देर रात ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी की ओर से थाने में दी गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक छत्रपाल गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, ड्रग विभाग की ओर से लाइसेंस निरस्तीकरण को लेकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed