{"_id":"6a1112d3dfe4ce5916916539fa69631f","slug":"maut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट
दियोरिया/पीलीभीत
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर में झोलाछाप के उपचार से मंगलवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले की नामजद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर निवासी लीलावती ने बताया कि उनके पति 50 वर्षीय गोधन लाल का स्वास्थ्य मंगलवार को खराब हो गया था। मधवापुर से आए एक झोलाछाप ने गोधन लाल को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई और कुछ अन्य उपचार किया। कुछ ही देर बाद गोधन लाल की मौत हो गई। गोधन लाल को मृत देखकर झोलाछाप भाग गया और हड़बड़ी में अपना दवाइयों भरा बैग मौके पर छोड़ गया।
मंगलवार को लीलावती का पुत्र अशोक कुमार घर पर मौजूद नहीं था। वह मेहमानी में गया हुआ था। अशोक बुधवार को सुबह घर लौटा। तब लीलावती ने बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी। अशोक ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल शेरसिंह तोमर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर झोलाछाप के गलत उपचार से गोधन लाल की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव मधवापुर निवासी झोलाछाप बंटू को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर मिले झोलाछाप के बैग को सील कर दिया है। इस घटना से मृतक के घरवालों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
---