फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Masked miscreants robbed passers

नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

Fri, 13 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर दियोरिया के जंगल में राहगीरों से जमकर लूटपाट की। राहगीरों के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। इस वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाश जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे। इलाके में आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। घुंघचाई गांव निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम वह अपनी मां सरला देवी, ममेरी बहन जीतू के साथ ननिहाल खरदाई गांव से अपने घर लौट रहे थे। दियूरिया जंगल में खनौत नदी और नरहई वाली पुलिया के करीब पहुंचने पर उन्हें नकाबपोश चार बदमाशों ने रोक लिया और तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उनसे दो हजार रुपये नकद, मोबाइल, सोने के कुंडल, चांदी की पायल, पर्स और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। इसी बीच दियूरिया से अपने भांजे राजेश के साथ अपने मायके घुंघचाई आ रही पूजा देवी को बदमाशों ने रोक लिया। उससे 900 रुपये, कुंडल, पायल, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद मधवापुर बाजार से लौट रहे बाइक सवार कपड़ा व्यापारी मोहम्मदी के गांव चिठिया निवासी यासीन को रोका। तमंचे दिखाकर रोका गया। इसके बाद असलहा के बल पर बदमाशों ने 1800 रुपये नगद लूट लिए। इस बीच एक राहगीर दूर से गाड़ी मोड़कर भाग निकला और पुलिस को सूचना दे दी। इसको बदमाशों ने भी भांप लिया। इससे दियूरिया पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने पीड़ितों के बताए अनुसार जंगल में तलाशा, लेकिन असफल रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई नहीं मिल सका। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए सुरागरसी की जा रही है। 
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, दियोरिया कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed