{"_id":"2bd1c938b2739adbfa4f7d97dbdb0e6a","slug":"marrige-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को आया चक्कर, टल गई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे को आया चक्कर, टल गई शादी
बीसलपुर।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे को द्वारचार के समय अचानक चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर गया। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। घर वालों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस वजह से वैवाहिक समारोह नहीं हो सका और बरातियों को भूखे पेट लौटना पड़ा।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शनिवार को शादी थी। नगर के एक कॉलेज में विवाह की तैयारियां की गईं थी। रात लगभग 11 बजे मोहल्ला दुबे से धूमधाम से बारात पहुंची। बारात के देर से आने के कारण कुछ देर बाद द्वारचार कार्यक्र म शुरू हुआ। द्वारचार के समय कार पर सवार दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर गया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। दूल्हे को आनन-फानन में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने लंबा उपचार चलने की बात कह कर उसे भर्ती कर लिया। इससे वैवाहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए जिससे बारातियों को भूखे पेट ही लौटना पड़ा।