फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married to the daughter of innocent Dalit Abducted with rape , missing

दलित विवाहिता को मासूम बेटी के साथ अगवा किया गैंगरेप, लापता

Tue, 05 Jan 2016 11:29 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 05 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married to the daughter of innocent Dalit Abducted with rape , missing

बरेली से डेढ़ महीने पहले बदायूं स्थित अपनी ससुराल जा रही शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक 25 वर्षीय दलित विवाहिता और उसकी चार माह की बेटी को बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसके साथ अज्ञात स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया। बेखौफ बदमाशों ने गैंगरेप की वीडियो क्लीपिंग बनाकर वायरल कर दी। महिला के भाई के व्हाट्सअप नंबर पर तीन जनवरी को वायरल होकर आई क्लीपिंग ने परिवार वालों के होश उड़ा दिए। वीडियो में विवाहिता के साथ पांच-छह लोगों को झाड़ियों में बर्बरतापूर्वक बलात्कार करते दिखाया गया है। विवाहिता के पिता-भाई आज एसपी से मिले और वीडियो क्लीपिंग दिखाते हुए पुत्री का अपहरण कर गैंगरेप के बाद मां-बेटी की हत्या होने की आशंका जता कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने दो टीमें गठित कर घटना के खुलासे के लिए टीमों को बरेली भेजा है।  

विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री की ससुराल बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में है। 21 नवंबर 2015 को ससुराल जाने के लिए उन्होंने नौगवां चौराहा से दोपहर करीब 12 बजे विवाहित पुत्री को उसकी चार महीने की पुत्री के साथ रोडवेज बस से बैठाया था। बरेली पहुंचकर पुत्री ने 02.02 मिनट पर बरेली में रहने वाली अपनी बहन व उसके बाद मायके में अपने भाई के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि वह बरेली से बदायूं जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गई है, लेकिन वह शाम तक ससुराल नहीं पहुंची। उन्होंने और ससुराल वालों ने जब सायं उसके मोबाइल पर कॉल की तो पुत्री का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगले दिन तलाश के बाद जब पुत्री का पता नहीं चला तो उन्होंने आसाम चौकी पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। आरोप है कि तब पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। गुमशुदगी दर्ज करना तो दूर पुलिस ने उसे तलाश करने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी पुत्री बरेली में रहती है। उसकी सहेली के मित्र के मोबाइल पर ये वायरल वीडियो क्लीपिंग आई। उसी के माध्यम से वीडियो क्लीपिंग परिवार वालों को मिल सकी। जिसे देखकर जानकारी हुई कि उसकी पुत्री को बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया है। उसकी पुत्री व ध्योती का आज तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

मंगलवार को बसपा के बरेली मंडल के कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम के साथ परिवार वाले एसपी से मिले और वीडियो क्लीपिंग दिखाई। एसपी ने एएसपी और प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को बुलाया और घटना के बाबत जानकारी ली। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने अपहरण और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। टीमों को बरेली भेजा गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। महिला की गमुशुदगी थाना सुनगढ़ी पर दर्ज है।  
जवाहर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed