फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married body found hanging in the room

विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Married body found hanging in the room
विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला
 एक विवाहिता का शव घर के कमरे में लटका मिला। उसके ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। न्यूरिया थाना क्षेत्र के टोंडरपुर गांव निवासी डालचंद की पुत्री गुलशन मिश्रा की शादी 17 मई 2016 को हरकिसनापुर के रहने वाले प्राइवेट शिक्षक वेदप्रकाश से हुई थी। उनके छह माह की दो जुड़वा बेटी हैं। बुधवार सुबह गुलशन का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे पर लटका पाया गया। उसकी सास चंद्रकली ने बताया कि पति वेदप्रकाश सुबह ड्यूटी पर चला गया। वह गांव में काम से गई हुई थी। वह घर लौटी तो गुलशन की मौत का पता चला। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में विवाहिता के मायके वाले टोंडरपुर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गुलशन की हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि पिता डालचंद की ओर से दहेज हत्या की तहरीर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दी गई है। आरोपी सास व पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed