फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Madotanda raping the teenager, a student clothes torn Bisalpur

माधोटांडा में किशोरी से रेप, बीसलपुर में छात्रा के कपड़े फाड़े

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ माधोटांडा/बीसलपुर।।
ब्यूरो/ माधोटांडा/बीसलपुर।। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Madotanda raping the teenager, a student clothes torn Bisalpur
रेप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
थाना माधोटांडा क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ चाकू के बल पर दुराचार किया। वहीं बीसलपुर में तीन युवकों ने घर में घुसकर बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। घरवालों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किशोरी से रेप की रिपोर्ट दर्ज, पॉक्सो एक्ट भी लगा 

माधोटांडा  क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर पर उसकी बहन, मां और 10 वर्षीय छोटा भाई था। आधी रात के वक्त ओमप्रकाश घर में घुस आया। उसने बहन को चाकू के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। शोर मचाने और घटना किसी को बताने पर 10 वर्षीय भाई को जान से मार डालने की धमकी देकर बहन के साथ दुराचार किया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इससे घर में हड़कंप मच गया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया पीड़िता के भाई की ओर से आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गईं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कपड़े फाड़े    

बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव के किसान ने बताया कि सोमवार देर शाम वह और परिवार के अन्य लोग घर के दूसरे हिस्से में थे। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी कुलदीप, गांव भसूड़ा निवासी अरविंद और दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी विनोद कुमार एक बाइक पर सवार होकर आए। बाइक दरवाजे पर खड़ी कर तीनों घर में घुस गए और किसान की बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली पुत्री से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने गाली गलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। घर वालों ने दौड़कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। घर वालों ने पकड़े गए दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी विनोद बरेली जिले के एक प्राइवेट महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने पकड़े गए विनोद और कुलदीप का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed