फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lover refused to marry the woman ate poison

प्रेमी के शादी से इंकार पर युवती ने खाया जहर

Tue, 09 Aug 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 प्यार में धोखा मिलने पर एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। प्रेमी उसे एक निजी अस्पताल भर्ती कराकर भाग गया। हालत में सुधार होने पर मंगलवार को युवती ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी से की। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 2013 में उसकी मुलाकात शहर के एक युवक से हुई थी। इसके बाद से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। आए दिन की टालमटोल के बाद आठ अगस्त को युवती अपने प्रेमी के घर गई और शादी को लेकर बातचीत की। प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर टनकपुर हाइवे पर युवती ने जहर खा लिया। फोन कर प्रेमी को भी इसकी सूचना दे दी। प्रेमी मौके पर पहुंचा और युवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। मंगलवार को हालत में सुधार होने पर पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी मुनिराज ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed