फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Looted by mother, daughter, hostage

मां बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत। Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Looted by mother, daughter, hostage
लूट - फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम       
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में वारदात से लोगों में दहशत      


 राजीव कॉलोनी में दस्तक देकर सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पुलिसकर्मी के मकान को निशाने पर ले लिया। पिछले हिस्से पर लगे दरवाजे का कुंडा तोड़कर बदमाश भीतर घुस गए। जिसके बाद कमरे में सो रही मां-बेटी को बंधक बनाकर एक लाख नकदी समेत तीन लाख का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर रटे रटाए अंदाज में जल्द खुलासे का बयान देकर लौट गई।       
राजीव कॉलोनी निवासी ओमशंकर पुलिस महकमे में हेड कांस्टेबल पद पर थे। उनकी तीन साल पहले मौत हो चुकी है। मकान में उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। सोमवार रात को पत्नी सावित्री देवी मकान के निचले हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। पड़ोस के कमरे में मां लीलावती और ऊपरी मंजिल पर बेटी पूजा सो रही थी। बेटा सावन भिकारीपुर गांव के पास एक बारात में शामिल होने गया हुआ था। देर रात दो बजे बदमाश मकान के पिछले दरवाजे का कुंडा तोड़कर भीतर घुस आए। इसके बाद मां लीलावती के कमरे में गए, जहां उनको बंधक बना लिया। इसके बाद तीन बदमाश तमंचे व लोहे की रॉड हाथ में लिए सावित्री के कमरे में पहुंचे और बंधक बना लिया। कपड़े से हाथ और आंख बांधकर उनको बेड पर फेंक ऊपर से कंबल ओड़ा दिया। इसके बाद अलमारी व कमरे में रखा सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से बदमाश एक लाख रुपये की नकदी, दो लाख रुपये के जेवरात और 12 बोर के 35 कारतूस लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया। जिस पर ऊपरी मंजिल पर कमरे में सो रही बेटी पूजा नीचे आ गई। आसपास के लोग भी आ गए। इसकी सूचना एसपी को मोबाइल पर दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर सुनगढ़ी पुलिस ने जानकारी की। इसके बाद जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर तहरीर ले चलती बनीं। सुरागरसी को लेकर की गई कार्रवाई औपचारिकता में सिमट गई। जानकारी मिलने पर सुबह बेटा सावन घर पहुंचा। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।       
विज्ञापन

    
नहीं आई यूपी 100      
पीड़ित महिला सावित्री देवी का कहना है कि सवा घंटे तांडव करने के बाद बदमाश जैसे ही निकले, उन्होंने 100 नंबर पर कॉल की। तीन बार लगातार कॉल की गई। जिसमें एक महिलाकर्मी को घटनास्थल की पूरी लोकेशन भी बताई। इसके बाद बावजूद मौके पर यूपी 100 नहीं पहुंची। जिसको लेकर पीड़िता ने काफी रोष जताया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

       
शोर मचाया तो डाल देंगे तेजाब       
बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते वक्त परिवार पर पूरी दहशत बनाए रखी। बदमाशों ने पीड़ित सावित्री के कमरे में घुसकर उसको थप्पड़ मारकर जगाया। इसके बाद कपड़े से हाथ और आंखें बांध दी गई। शोर मचाने पर बदमाश पीड़िता को तेजाब फेंकने की धमकी देते रहे। पहचान छिपाने के लिए सभी के मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। उनकी उम्र 20-25 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं बदमाशों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहंी है। तीन बदमाश कमरे में घुसे थे। इसके अलावा अन्य के बाहर होने की भी आशंका पीड़ित परिवार जता रहा है।       
    
डॉग स्क्वायड को नहीं बुलाया       
पुलिस ने बदमाशों के बारे में सुरागरसी करने में पूरी तरह लापरवाह रवैया अपनाया। मौके पर पहुंचने के बाद छानबीन की गई लेकिन न तो फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई न ही डॉग स्क्वायड।       
    
घटना को झुठलाने में माहिर है पुलिस       
लूटपाट की घटनाओं पर काम करने के बजाए पुलिस की आदत वारदात को झुठलाने की बनती जा रही है। दो माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में बिजलीकर्मी के घर दिनदहाड़े लूटपाट की गई। बेटी-भतीजी से मारपीट भी हुई। लेकिन पुलिस ने वारदात को झुठलाकर अफसरों को गुमराह कर दिया।       
 
लूटे गए सामान की सूची       
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर बदमाश एक लाख रुपये नकद, सोने के झाले, सोने का हार, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पायल, चार चांदी के सिक्के, चांदी का तोड़ा, 35 कारतूस लूट ले गए हैं।       

      
महिला से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरागरसी कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी जानकारी की जा रही है।       
हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed