फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot with two women in pilibhit

जिला अस्पताल दवा लेने आई दो महिलाओं को बेहोश कर लूटा

Fri, 18 Aug 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Loot with two women in pilibhit
victim

जिला अस्पताल परिसर में एक बार फिर जहरखुरान गिरोह ने डेरा जमाया है। शुक्रवार को दवा लेने आई दो महिलाओं को बेहोश कर नकदी, जेवरात लूट लिए गए। परिसर में बेहोशी की हालत में मिलने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। घटना को लेकर मरीजों में हड़कंप मचा रहा।पहली वारदात जिला महिला अस्पताल में अंजाम दी गई। 35 वर्षीय एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ दवा लेने आई थी। अस्पताल परिसर में पहुंचते ही उसको एक युवक मिला, जिसने पहले महिला को जल्दी दवा दिलाने की बात कहते हुए बातों में फंसाया। इसके बाद नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी सोने की चेन, मोबाइल और पर्स लूट लिया। महिला के बेहोश हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। काफी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी की। पूछने पर महिला ने खुद को अवध नगर कॉलोनी का रहने वाला बताया। पति का नाम राम सिंह बताकर महिला दोबारा बेहोश हो गई। बच्चे से पूछने पर भी कोई स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बताए पते के आधार पर परिवारीजनों को सूचना भेजी गई है। उधर एक और महिला बेहोश पड़ी मिली। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कटकवारा की निवासी 36 वर्षीय विमलेश के पति खेमकरन 13 अगस्त से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वह पति की देखरेख करने को साथ रह रही हैं। शुक्रवार सुबह वह पति के लिए दूध लेने के लिए निकली। काफी देर बाद भी उनके वापस न आने पर परिवारीजन तलाशने पहुंचे। इस बीच अस्पताल परिसर की एक बेंच पर महिला बेहोश पड़ी मिली। इसको इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया, जिसको लेकर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed