{"_id":"d6fbf2734a4a33120556ada6d9627ee6","slug":"loot-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने पिता-पुत्र को आगरा में लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने पिता-पुत्र को आगरा में लूटा
पीलीभीत।
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
आगरा में मजदूरी कर वापस लौट रहा थाना सुनगढ़ी के गांव रूपपुर कमालू निवासी रामपाल और उसका पुत्र रिंकू को ट्रक चालक ने नशीली चाय पिला दी और उसके पास से मोबाइल और चार हजार की नगदी लूट ली। बाद में पुत्र को बेहोशी की हालत में ट्रक से फेंक दिया और पिता को अगवा कर ले गए। पीड़ित के दूसरे बेटे पिंकू ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने घटना आगरा की होने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।
शहर से सटे गांव रूपपुर कमालू निवासी पिंकू यादव ने बताया कि वह अपने पिता रामपाल, भाई रिंकू के साथ आगरा के थाना टूंडला में आलू की पल्लेदारी करने नौ मार्च को गया था। 25 मार्च को पिता और भाई रिंकू ट्रक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में चालक ने दोनों को नशीली चाय पिला दी और पिता के पास रखी चार हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया।
टूंडला थाना क्षेत्र में ही कुछ दूर आगे बेहोश होने पर चालक ने भाई रिंकू को ट्रक से फेंक दिया। 28 मार्च को रिंकू नशा कम होने पर किसी तरह उसके पास आगरा पहुंचा और घटना बताई। फिर दोनों ने पिता की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। जिस पर वह रिंकू के साथ पीलीभीत आ गया और थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना टूंडला क्षेत्र की है। जिस कारण पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए टूंडला थाना भेजा गया है।