फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LH including GM sugarcane Three reports of fraud

एलएच के जीएम गन्ना सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 26 Feb 2016 10:33 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
LH including GM sugarcane Three reports of fraud
पीलीभीत की एलएच चीनी मिल के कंप्यूटर में एक किसान को डबल कोड आवंटित कर सट्टे में घपलेबाजी करने के मामले में एडीएम के आदेश पर पुलिस ने मिल के अध्यासी उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ रेहान खान ने बताया कि ग्राम भैंसहा निवासी बलकार सिंह और बलजिंदर सिंह ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि चीनी मिल के कंप्यूटर में गलत तरीके से एक कृषक के दो कोड फीड कर अनियमित रूप से गन्ने के सट्टे बनाए गए, जिससे अन्य कृषकों के शोषण का रास्ता खुल गया। अवैध रूप से गन्ने की खरीद की गई। सहकारी गन्ना विकास समिति भुड़िया के कृषकों का गन्ना अवैध रूप से खरीद कर कारोबार किया गया। एडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चीनी मिल के अध्यासी उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप पिलानिया व कंप्यूटर कक्ष प्रभारी श्री जैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 471, 420, 467, 468, 418, 417 व 120 बी आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच एसआई विपिन कुमार त्यागी को सौंपी गई है। एसओ ने बताया कि विवेचना में मामला सही मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed