{"_id":"6ae3adaaecee62466507ad3d","slug":"financier-seizes-fruit-traders-car-amid-dispute-over-a-10-lakh-loan-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1162937-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 10 लाख के कर्ज के विवाद में फल कारोबारी की कार छीनकर ले गया फाइनेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 10 लाख के कर्ज के विवाद में फल कारोबारी की कार छीनकर ले गया फाइनेंसर
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में 10 लाख रुपये के कर्ज और ब्याज को लेकर हुए विवाद में एक फल कारोबारी की कार छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि कांत शर्मा निवासी एमएस एन्क्लेव, ढकोली का आरोप है कि सोनीपत निवासी विशाल उर्फ बिंडा ने अपने साथियों के साथ पहले उसके घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार को धमकाया। इसके बाद उसकी दुकान पर पहुंचकर मारपीट की और कार की चाबी छीनकर सफेद रंग की कार लेकर भाग गया। शिकायत के आधार पर ढकोली थाना पुलिस ने विशाल उर्फ बिंडा, सिकंदर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रवि कांत शर्मा ने बताया कि वह डी-मार्ट ढकोली के पास पीरमुछल्ला में फलों का कारोबार करता है। उसके अनुसार करीब तीन महीने पहले उसने सोनीपत निवासी विशाल उर्फ बिंडा से 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह अब तक करीब सात लाख रुपये वापस कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उस पर 10 लाख रुपये और बकाया होने का दबाव बना रहा था। फल के कारोबार में नुकसान होने के कारण उसे बाकी रकम चुकाने में परेशानी आ रही थी। रवि कांत ने बताया कि विशाल उर्फ बिंडा, सिकंदर और उनके पांच अन्य साथी उसके घर पहुंचे और उसे और उसके परिवार को गालियां दी और उसके छोटे बच्चे को भी धमकाया। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे आरोपी पीरमुछल्ला उसकी फल की दुकान पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां उसके साथ हाथापाई की और उसकी कार की चाबी जबरन छीनकर कार ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जाते समय आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि बुड़ेल जेल में हम लोग एक नामी गैंगस्टर को बुरी तरह पीट चुके हैं, तो तू सोच तेरा व तेरे परिवार का क्या होगा। ढकोली थाना पुलिस ने 25 अक्तूबर को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत के आधार पर दो लोगों को नामजद किया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य पांच लोगों के इस मामले में शामिल होनी की जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। - रमनदीप सिंह, जांच अधिकारी थाना ढकोली।