{"_id":"6ae3ae4036e8bd016801a4d3","slug":"run-for-unity-to-be-held-on-october-31-cm-nayab-saini-will-be-the-chief-guest-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143217-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया जाएगा एकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी,
पंचकूला। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सुबह 6:30 बजे शिवालिक कंट्री क्लब, माता मनसा देवी परिसर से शुरू होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी दौड़ आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि पूरा हरियाणा एक साथ दौड़े और प्रत्येक नागरिक इस अभियान में भागीदारी करे।