फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police deployed in markets to ensure women's safety on Karwa Chauth

Panchkula News: करवा चौथ पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाजारों में मुस्तैद पंचकूला पुलिस

Fri, 30 Oct 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Police deployed in markets to ensure women's safety on Karwa Chauth
करवा चौथ पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाजारों में मुस्तैद पंचकूला पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस की टीमें बाजारों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी भय के खरीदारी कर सकें और त्योहार की खुशियां मना सकें।पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को फील्ड में सक्रिय रहकर सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही हैं। पेट्रोलिंग के दौरान महिलाओं और दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए टीमें लगातार तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed