फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of BDS intern found hanging in hostel room

Ghaziabad News: बीडीएस इंटर्न का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Body of BDS intern found hanging in hostel room
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार रात बीडीएस की इंटर्न छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच की। कार्यवाहक एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दमदम पार्क निवासी 26 वर्षीय निशा शॉ आईटीएसटी कॉलेज में बीडीएस की छात्रा थी। वर्तमान में उसकी इंटर्नशिप चल रही थी। वह कॉलेज के हॉस्टल में अकेली रहती थी। बुधवार शाम काफी देर तक निशा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सहपाठियों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद सहपाठियों ने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने रोशनदान से कमरे के अंदर झांका तो निशा पंखे के सहारे फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. विक्रम गांधी ने बताया कि निशा होनहार छात्रा थी। बीडीएस में उसने अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed