{"_id":"586006534f1c1b8840eeb3c4","slug":"leela-married-to-escape-from-prison-now-tried-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बचने को रचाई शादी, अब जान लेने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से बचने को रचाई शादी, अब जान लेने की कोशिश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमजाल में फंसाकर पहले युवती से पांच माह तक यौन शोषण किया। इसके बाद दुष्कर्म के मुकदमें से बचने के लिए शादी रचाई। कुछ दिन सही तरह रखने के बाद अब दहेज की मांग पूरी न होने पति ने जान लेने की कोशिश कर डाली। आरोप है कि ससुरालियों ने रस्सी हाथ पैर-बांधकर नहर में फेंक दिया। शोर पर पीड़िता के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और बचाया। ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच माह पूर्व निसरा गांव निवासी एक युवक उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म के मुकदमें से बचने के लिए आरोपी ने शादी कर ली। कुछ दिन साथ रहने के बाद आरोपी काम करने की बात कहकर दिल्ली चला गया। इधर ससुरालियों ने पांच नकदी व अन्य घरेलू सामान की मांग दहेज के रुप में करना शुरू कर दी। इसे देने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। दिल्ली से वापस आने पर पति ने भी इसको लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 24 दिसंबर को रस्सी से हाथ -पैर बांधकर पति व अन्य ससुरालियों ने कमरे में बंद कर दिया। 25 दिसंबर को जान से मारने की नियत से गांव की एक नहर में फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पीड़िता के रिश्तेदारों ने बचाया। नामजद तहरीर देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि तहरीर में ससुरालियों पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--------------
वैभव
विज्ञापन
--------------
वैभव