{"_id":"578131f04f1c1bdf1e7f9b4f","slug":"leave-the-two-sides-in-the-assault-cross-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की विदाई को लेकर उसके मायके और ससुराल पक्ष में विवाद पर मारपीट हुई। मारपीट में युवती का पति, पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर शांती भंग की आशंका पर युवती के भाई और पति को गिरफ्तार किया है।
गांव शाहगढ़ निवासी रहीसुद्दीन की शादी पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी फिराहम की पुत्री मेनाज से हुई है। रहीसुद्दीन मोहल्ला निवासी जाबिर को साथ लेकर पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचा। विदा को लेकर हुए विवाद पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें रहीसुद्दीन, जाबिर, दूसरे पक्ष के फिराहम घायल हो गए। पुलिस ने रहीसुद्दीन की ओर से उसके ससुर फिराहम, साले अशफाक, सास मुन्नी के खिलाफ, जबकि फिराहम की ओर से रहीसुद्दीन और जाबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रहीसुद्दीन का तर्क है कि पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। ससुरालियों ने विदा करने से साफ इनकार कर दिया। विवाद कर गाली-गलौज कर उसकी और उसके साथी की पिटाई कर दी। फिराहम का कहना है कि विदा करने को उसने इनकार नहीं किया, लेकिन बुजुर्गो के साथ विदा कराने आने को कहा गया। इस पर विवाद कर आरोपियों ने गाली-गलौज कर पिटाई कर उसे घायल कर दिया।