फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers put the jam on the highway Tanakpur

वकीलों ने टनकपुर हाइवे पर लगाया जाम

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lawyers put the jam on the highway Tanakpur
बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख चुनाव में दो अधिवक्ताओं और उनके परिवार वालों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करवाने की मांग को लेकर वकील बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता के दबाव में वकीलों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए टनकपुर हाइवे पर जाम लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा समाप्त कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं वकीलों ने जाम खोला। वकीलों की हड़ताल से अदालती कामकाज ठप रहा। जाम लगाने से पूर्व वकीलों ने कचहरी में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान अधिवक्ता सोमपाल कश्यप, रमेशचंद गौतम और उनके परिवार वालों पर बरखेड़ा थाने में अपहरण, जानलेवा हमला आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे लेकर वकील कई बार पुलिस अधिकारियों से मिले, लेकिन राहत नहीं मिली। बुधवार को मुख्यालय के अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे और कचहरी में जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। डीएम के न मिलने पर सरकार और पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए वकील टनकपुर हाइवे पर जा पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम के दौरान उधर से गुजरी एंबुलेंस को तो वकीलों ने रास्ता देकर जाने दिया लेकिन बाई कोई वाहन नहीं निकलने दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर ज्ञापन लेने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे, लेकिन वकीलों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। तमाम वकील हाइवे पर ही धरने पर बैठ गए। वकीलों का कहना था कि मौके पर उच्चाधिकारी आकर सत्ता के दबाव में पुलिस द्वारा बरखेड़ा थाने में दर्ज झूठा मुकदमा समाप्त करने का वायदा करें तभी प्रदर्शन और जाम समाप्त होगा। आनन फानन में एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों को आश्वस्त किया कि निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। अगर जांच में मुकदमा झूठा पाया गया तो उसे निरस्त किया जाएगा। मौके पर ही वकीलों ने उन्हें ज्ञापन सौंप दिया। एएसपी के आश्वासन के बाद वकीलों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर अधिवक्ता अमित मिश्र, राम औतार रस्तोगी, हेंमत मिश्र, महेश शर्मा, शिव शर्मा, विमल वर्मा, आलोक नगाइच, मोहतसिम मलिक, यूसुफ अली सिद्दीकी, आनंद मिश्र, केके शुक्ल, सुनील दीक्षित, इजहार अशरफ कुरैशी, केके पांडेय, जयप्रकाश वर्मा, नीरज शुक्ल, सुरेंद्र सक्सेना, सत्यप्रकाश पांडेय, तेज सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रगतिशील बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि हड़ताल पर रहने की लिखित सूचना सभी स्थानीय न्यायालयों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed